स्वयं सेवी संस्था श्रृजन सोसाइटी द्वारा जनपद इटावा के ब्लाक जसवन्तनगर, बढ़पुरा व बसरेहर में क्रमषः 100, 149 और 100 क्लबों का गठन किया गया है जिसमें जसवन्तनगर व बढ़पुरा के सभी किसानों के साथ मीट विद एक्सपर्ट कार्यक्रम एवं आधारस्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया जा चुका है जिसमें किसानों ने उत्तम किस्म के खाद,बीज एवं रबी व खरीफ की फसलों का रखरखाव एवं कीटनाषकों के बारें में विस्तृत जानकारी प्राप्त की इसके उपरान्त किसानों को लखनऊ महोत्सव के भ्रमण के दौरान आयवर्द्धक योजनाओं (पशुपालन, सब्जियों की खेती, दलहन) योजनाओं के बारें में जानकारी के साथ सरकार द्वारा प्रदत्त सब्सिडी एवं सुविधाओं का लाभ उठाते हुए कुल 469 किसानों ने खेती करनी प्रारम्भ की है जो कृशि क्षेत्र के लिए उदाहरण स्वरूप है।



